गाज़ीपुर: कटारिया कांड पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, भ्रामक पोस्ट करने वाले हैंडल्स पर एसपी सिटी ने दर्ज किया मुकदमा
गाजीपुर के करण्डा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन टिप्पणियां करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ करण्डा थाने में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि गलत और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर शांति...