बरहरुवा: बरहरवा आरपीएफ एवं जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार नाबालिक को कराया मुक्त, दो मानव तस्कर को किया गिरफ्तार
बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने गुप्त सूचना के आलोक में बरहरवा स्टेशन से बाल श्रम के लिए दिल्ली ले जा रहे चार नाबालिक को मुक्त कराते हुए दो मानव तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। बता दें की चारों नाबालिक पहाड़िया समुदाय के हैं। सभी का घर बरहेट थाना अंतर्गत बताया जा रहा है। सभी किशोर को बाल संरक्षण के सुपुर्द किए गए।