बरहरुवा: बरहरवा-दिग्घी पथ पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग हुए घायल
बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा दिग्घी मुख्य पथ पर होली फैमिली विद्यालय के समीप दो बाईक की टक्कर में चार व्यक्ति घायल हो गए ।जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बरहरवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सरिता टुडू की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया गया। दोनों वाहन थाना पुलिस ने जप्त कर लिया है।