तालबेहट: बरीकला के युवक ने अवैध तमंचा लहराते हुए किया वीडियो वायरल, तालबेहट पुलिस ने एक तमंचा और 1 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के बरीकला निवासी युवक द्वारा अवैध तमंचा लहराते हुए गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से वीडियो बनाकर वायरल किया गया उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने युवक लकी राजा को गिरफ्तार कर लिया है, और जिसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया और उक्त मामले में पुलिस ने बताया अभियुक्त को जेल भेज दिया है