करहल: करहल क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल, सैफई पीजीआई में उपचार जारी
करहल थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 95 पर जयपुर से बिहार जा रहे बाइक सवार दो लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया जहां दोनों घायलों का डॉक्टरो के द्वारा उपचार किया जा रहा है।