घोसी: घोसी नगर सहित ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया ईद,शांति व सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद
Ghosi, Mau | Apr 11, 2024 घोसी नगर में मुस्लिम समुदाय ने गुरुवार को ईद धूमधाम से मनाया। इस दौरान घोसी नगर सहित ग्रामीण इलाको में ईदगाह व मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अमन व खुशहाली की दुवा माँगी।नमाज के बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी। ईद को लेकर एसडीएम आनंद कनौजिया सीओ दिनेश दत्त मिश्र व काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।