घोसी: अमिला नगर पंचायत में बंदरों के काटने से लोग परेशान, शिकायत के बावजूद भी नहीं हो रही सुनवाई
Ghosi, Mau | Apr 10, 2024 अमिला नगर पंचायत क्षेत्र के नवकापुरा,हेमई,चिरैयाडॉड,थानीदास में जबरदस्त बंदरों का आतंक व्याप्त है। इनके आतंक का आलम यह है कि सैकड़ों लोगों को बंदर काट अपना निशाना बना चुके है। जिसे लेकर लोगो मे खौफ बना हुआ है। किसानों के खेतों में सब्जी की लगी फसलों व फलदार पेड़ों को तहस नहस कर बाजारों में जमकर उत्पात मचा रहे है।जिससे लोग पहरेदारी कर खेतो की रखवाली कर रहे है।