पीपलू कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का एकदिवसीय द्वितीय शिविर उत्साह पूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य ने की। कार्यक्रम में प्रोफेसर विकास नौटियाल, एन एस एस जिला समन्वयक डॉ छोटू लाल मीणा, सहायक आचार्य जेपी वर्मा, डॉ पीयूष कुमार शर्मा, चांदनी शर्मा उपस्थित रहे।