कुटुंबा: कुटुंबा के रोहीदास खाप में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, नीरज भास्कर का प्रवचन सुनने पहुंच रहे श्रद्धालु
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के सूही टोले रोहीदास खाप गांव में आयोजित शिव परिवार सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान वृंदावन से आए कथावाचक नीरज भास्कर ने श्रद्धालुओं को धर्म, विनम्रता और सदाचार का संदेश दिया। सोमवार संध्या आयोजित प्रवचन में उन्होंने कहा कि ईश्वर की महिमा अपरंपार है और जो लोग धर्मशास्त्र तथा भगवान की भावनाओं को नहीं समझ पाते, वे भ्रमित तर्क द