गंगापुर: बाइक चोर को उदेई मोड थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो दिन पहले की थी गायब
उदेई मोड थाना पुलिस ने बाइक चोर धीरसिंह निवासी घाटोली गांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की बाइक जप्त की। उदेई मोड थानाधिकारी नरेश पोसवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नादौती सर्किल गंगापुर सिटी के पास एक व्यक्ति द्वारा बाइक बेचने की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर पूछताछ की।साथ ही बाइक को चेक किया तो बाइक दो दिन पहले चोरी की निकली।