भरगामा: पंचायत चुनाव की आहट से गांवों में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, चौपालों पर सजने लगी चुनावी बिसात
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव की संभावनाओं के बीच गांव-गांव में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। चुनाव की औपचारिक घोषणा भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन संभावित प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।