आंवला: आंवला के सरदारनगर में ओवरहेड टैंक ढहा, जांच तेज, निर्माण सामग्री के नमूने लिए गए, 24 घंटे में रिपोर्ट का दावा
आंवला तहसील के सरदारनगर में 3.62करोड़ रुपये की लागत से बना ओवरहेड टैंक ढहने के मामले में जांच तेज हो गई है।सोमवार को हुए हादसे के बाद मंगलवार को दोपहर एक बजे जल निगम निर्माण कंपनी की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।टीम ने निर्माण सामग्री के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं।अधिकारियों का दावा है कि रिपोर्ट24घंटे के भीतर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।