छबड़ा: छबड़ा में विद्यार्थी परिषद ने युवा महोत्सव का शुभारंभ किया
Chhabra, Baran | Jan 13, 2025 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छबड़ा नगर ने युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानन्द की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में खोपर स्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 12 से 23 जनवरी तक चलने वाले युवा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परिषद के कार्यकर्ता छबड़ा से खोपर तक वाहन रैली के माध्यम से पहुंचे।