आगरा: जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस ने कसी कमर,ड्रोन से की जा रही निगरानी,डीसीपी सिटी सूरज राय ने जिला मुख्यालय पर दी जानकारी
जुम्मे की नमाज को लेकर डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया है कि पूरे शहर के धर्म स्थलों पर पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है। और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे के द्वारा निगरानी की जा रही है ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे। पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सिटी सूरज राय ने जिला मुख्यालय पर दी है। सभी धर्म गुरुओं से भी पुलिस फोर्स ने संवाद स्थापित किया है।