आगरा: फर्जी इंस्पेक्टर बनकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार,DCP सिटी ने जिला मुख्यालय पर दी जानकारी
फर्जी इंस्पेक्टर बनकर लोगों से अवैध धन की वसूली करने वाले अभियुक्त को थाना न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो उत्तर प्रदेश पुलिस के निरीक्षक रैंक की वर्दी पहनकर ऑटो चालकों को चालान का दिखाकर अवैध उगाई करता था। पुलिस ने गस्त के दौरान प्राप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है। और न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सिटी सूरज राय दी है।