आगरा: फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट पर पब्लिक बाई साईकल शेयरिंग सिस्टम का हुआ उद्घाटन,मौजूद रही मेयर और मंडलायुक्त
आगरा में शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट पर पब्लिक बाई साईकल शेयरिंग सिस्टम का उद्घाटन किया गया। जिसमे मेयर हेमलता दिवाकर,मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी सहित डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल मौजूद रहे। शहर के लोगो को न्यूनतम किराये पर इलेक्ट्रिक बाई साईकल गंतव्य पर पहुँचने के लिए मिल सकेगी।