रामानुजगंज: तातापानी साप्ताहिक बाजार में अवैध कब्जे से बजरिया परेशान, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
रामानुजगंज मंगलवार जिले में जहां एक तरफ अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर गरज रहा है वहीं दूसरी तरफ ऐतिहासिक तातापानी का मंगलवार साप्ताहिक बाजार अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां रसूखदारों और भू-माफियाओं ने बाजार की बेशकीमती सरकारी जमीन और मुख्य रास्ते पर ऐसा अवैध कब्जा जमाया है कि दूर-दूर से आने वाले खरीदार और ग्रामीण बजरिया बेहद परेशान हैं।