मेरठ: गंगानगर में हुए प्रशांत हत्याकांड में उलझी पुलिस की तफ्तीश, 10 से ज्यादा दोस्तों से पुलिस ने की पूछताछ
Meerut, Meerut | Apr 10, 2025 10वीं के छात्र प्रशांत हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश उलझ गई है। अभी तक पुलिस को हत्यारोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर से भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। प्रशांत की हत्या उसके किसी करीबी ने की या फिर इस वारदात के पीछे कोई ओर कहानी है। इसको लेकर पुलिस अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।