मेरठ: मेरठ के राजरानी होटल के मालिक अंकित अभी फरार, जिन भाजपाइयों संग फोटो है, उन्होंने कहा- हमारा कोई मतलब नहीं
Meerut, Meerut | Apr 10, 2025 मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के हाईवे पर राजरानी होटल में 17 लाख रुपयों का जुआ पकड़ा गया। मंगलवार रात पुलिस ने यहां रेड डाली तो जुआघर चल रहा था। मौके से 31 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया। जांच में पता चला कि राजरानी होटल वार्ड 9 से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी का बेटा अंकित मोतला का है। पुलिस की तरफ से एसएसआई संजय कुमार की ओर से होटल मालिक