मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, एक शख्स ने इंसानियत दिखाते हुए युवक को अस्पताल में कराया भर्ती, हालत नाजुक
Meerut, Meerut | Apr 10, 2025 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लिसाडी रेलवे ट्रैक से आगे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। युवक को गंभीर हालत में एक शख्स ने इंसानियत दिखाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है