लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने बंद पड़े पेट्रोल पंप के सोलर प्लांट से चोरी हुई पांच बैटरियां बरामद कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।