ग्वालियर गिर्द: सिरोल चौराहे पर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 से ज्यादा राउंड चलने से दहशत फैली
ग्वालियर के सिरोल चौराहा स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार रात करीब 10:45 बजे दो गुटों के बीच हुए विवाद ने उस समय सनसनी फैला दी, जब दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। करीब 15 से ज्यादा राउंड गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।