सकलडीहा: खुशबू किन्नर के घर पर बम विस्फोट, अभियुक्त की निशानदेही पर सराय गंगा पुल के नीचे विस्फोटक सामग्री व अवैध पिस्टल बरामद
चंदौली जनपद की थाना बलुआ पुलिस को शुक्रवार शाम बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर खुशबू किन्नर के घर पर बम ब्लास्ट मामले में पुलिस अभिरक्षा रिमांड पीसीआर मे लिए गए अभियुक्त विकास सिंह के निशानदेही पर विस्फोटक सामग्री सहित अवैध असलहा बरामद किया गया है। पुलिस ने यह बरामदगी सराय स्थित गंगापुल के नीचे से की है।