चौरी चौरा थाना क्षेत्र के राघवपुर चौराहे के पास सड़क दुर्घटना मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के करमाजीत निवासी रामलक्षन साहनी 20 फरवरी को चौरीचौरा जा रहे थे दोपहर करीब तीन बजे इको स्पोर्ट्स कार के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।