औरैया: पसईपुर केशमपुर निवासी व्यक्ति ने विधायक के पुत्र पर जमीन पर कब्जाने का आरोप लगाया, शिकायत के बाद नहीं हो रही सुनवाई
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम परसईपुर केशमपुर निवासी रामरईस ने जानकारी देते हुए बताया की विधायक के पुत्र द्वारा उसकी जमीन पर जेसीबी से नीव खोद डाली गई। आरोप लगाते हुए कहा कि उसने डीएम, एडीएम तथा एसडीम सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की मगर उसकी शिकायत पर कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।