सुसनेर: मासिक धर्म स्वच्छता दिवस: खेरिया में दिलाई शपथ, अहिंसा वेलफेयर सोसायटी ने बांटे सेनेटरी पैड
ग्राम खेरिया में अहिंसा वेलफेयर सोसायटी द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज शुक्रवार की दोपहर में में नर्सिंग स्टाफ किरण जाट ने बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस दौरान सेनेटरी पैड्स वितरित कर उनके सही उपयोग के बारे में भी बताया।