धनवार: महंगाई के खिलाफ भाकपा माले ने फूंका पीएम का पुतला, की नारेबाजी
देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि तथा नीट परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में शनिवार शाम करीब 6 बजे भाकपा माले की ओर से धनवार बाजार में प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।