पलिया: बाघ के हमले में मृत महिला के परिजनों से विधायक रोमी साहनी मिले, दी आर्थिक सहायता राशि
पलिया तहसील के खालेपुरवा गांव में बाघ के हमले में मृत हुई कोकिला देवी के परिजनों से विधायक रोमी साहनी ने मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया और परिवार के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वही पलिया विधायक मृतका के परिजनों को तत्काल के रूप में ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया।