हथुआ: मीरगंज में करोड़ों की ज़मीन को लेकर ज़बरदस्त मारपीट, कई घायल, मामला थाने पहुंचा
मीरगंज में जहां पूरा शहर रामनवमी की भक्ति में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी ओर शहर के बीचो-बीच मरछिया चौक अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। करोड़ों की कीमती जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि यह विवाद काफी समय से चल रहा था और पहले भी कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं।