हज़ारीबाग: बरही में 56 लाख का नशे का जखीरा जब्त! मुर्गी फार्म के बंद कमरे से 697 किलो डोडा बरामद
बरही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! रसोईधमना गांव के एक मुर्गी फार्म से 697 किलो अवैध डोडा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 56 लाख रुपये आंकी गई है। एसपी की गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी कर बंद कमरे से 47 बोरों में छिपाया गया डोडा जब्त किया गया। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।