बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर थाने की पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अभियुक्त राजा कुमार को गिरफ्तार किया है.