मेहनगर: रैदा मोड़ के पास पुलिस ने बारात में रिश्तेदार बनकर चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में पवई थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती मय हमराह फोर्स ने रिश्तेदार बनकर चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले में वांछित आरोपी राहुल पुत्र गिरीश को रैदा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के पास से ₹50000 नगद, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है ।