रॉबर्ट्सगंज: एडिशनल एसपी ने रामपुर बरकोनिया क्षेत्र में पिकअप पलटने से हुई मौतों के संबंध में दी जानकारी
घटना के संबंध में एएसपी ऋषभ रुनवाल ने बताया कि मिर्जापुर जिले के मड़िहान क्षेत्र से बारात सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया जा रही थी, कठार गांव केपास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, दुर्घटना में कुल 12 लोग घायल थे जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सोनभद्र भेजा गया जहां तीन युवकों राजन गोंड़ उम्र 20 वर्ष,अजय गोंड़ उम्र 18 वर्ष और विनोद गोंड़35 दम तोड दिया।