बिश्रामपुर: आठवें पेंशन पुनर्निरीक्षण से वंचित करने के विरोध में पेंशनर समाज ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन
केंद्र सरकार के द्वारा आठवें पेंशन पुनर्निरीक्षण से पूर्व के पेंशनधारकों को बाहर किये जाने के फैसले के विरोध में पेंशनर समाज के लोगों ने बुधवार की दोपहर तकरीबन एक बजे विश्रामपुर में काला बिला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया,साथ ही मौन जुलुश निकाला। इस विरोध प्रदर्शन में पेंशनर समाज के विश्रामपुर व पांडू प्रखंड कमिटी शामिल रही।