मोहम्मदगंज: मोहम्मद गंज व हैदर नगर थाना में बिधुत चोरी के खिलाफ अभियान चला कर सात लोगों पर मामला दर्ज।
बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत अवर प्रमंडल जपला के सहायक अभियंता रामप्रसाद महतो व कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। मोहम्मद गंज व हैदर नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के 7 लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पाया गया है।