मोहम्मदगंज: कोशियारा में पांच नंबर रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ा रहने से रेल यात्रियों को हो रही परेशानी, लोगों ने जताया आक्रोश
गढ़वा रोड सोन नगर रेलखंड खंड के कोसिआरा रेलवे स्टेशन के पांच नंबर ट्रैक पर प्रतिदिन मालगाड़ी को खड़ा कर देने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे स्थानीय यात्रियों में रेलवे विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।