मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में मैट्रिक परीक्षा में 305 विद्यार्थी हुए शामिल, दो अनुपस्थित।
मोहम्मद गंज प्रखंड क्षेत्र में जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा प्रखंड के एक मात्र परीक्षा केंद्र स्तरोन्नत उच्च विद्यालय मोहम्मदगंज में सोमवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांति पूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न हुई। जिसमे कुल 307 परीक्षार्थीयों में 305 उपस्थित व 2 अनुपस्थित रहे।