मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में भाजपा का चलो गांव की ओर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।
केन्द्र की भाजपा सरकार के तत्वावधान में गांव चलो - बूथ चलो अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के उर्दवार मंडल से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि फिर से एक बार मोदी सरकार को केन्द्र में लाने के लिये इस अभियान को शुरु किया गया है।