हज़ारीबाग: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें, आम आदमी पर महंगाई की मार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले 10 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। सोमवार सुबह सात बजे इस बार पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। बढ़ोतरी के बाद हजारीबाग में पेट्रोल 106.36 रुपये और डीजल 101.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।