सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो कृषि उपज मंडी नर्मदा पुरम के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाइपलाइन फूटने के कारण तेज़ दबाव से पानी सड़क पर फव्वारे की तरह बह रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।