मांट: यमुना एक्सप्रेस वे पर छूटा बैग, मांट पुलिस ने किया वापस
Mat, Mathura | Jun 30, 2026 मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी मोहम्मद शादाब अपने भाई मोहम्मद यामीन के साथ कार से हरियाणा जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 100 स्थित फूड प्लाजा पर वे फ्रेश होने के लिए रुके। इस दौरान वे अपना काले रंग का बैग भूलवश बाथरूम के बाहर ही छोड़ कर आगे निकल गए। टोल कर्मियों को यह बैग मिल गया उन्होंने इसकी सूचना मांट पुलिस को दी।