जलेसर: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई एक की मौत दो घायल थाना जलेसर का मामला
Jalesar, Etah | Jan 26, 2024 थाना जलेसर के अंतर्गत निधौली रोड पर आईटीआई कॉलेज के पास उस समय हड़कंप मच गया,जब एक बाइक पर सवार तीन लोग विद्युत पोल से टकरा गए,इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी,वहीं तीनों लोगों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां पर एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,आपको बता दें तीनों ही लोग लड़की के लिए रिश्ता देखकर लौट रहे थे जिसके बाद यह घटना हुई