मंझिआंव: मझिआंव में संदिग्ध परिस्थितियों में सुनील चौधरी का अंतिम संस्कार, पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग
मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।