बारुन: दिघी गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों ने लूट और मारपीट का आरोप लगाया, 2 गिरफ्तार
बारुण थाना क्षेत्र के दिघी गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, सोने की चेन छीनने और नकदी लूटने का आरोप लगाते हुए बारुण थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है।