लोहरदगा: नदिया के पास हेलमेट ठीक करते समय अनियंत्रित हुई बाइक, खड़ी पिकअप से टकराई
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 5 बजे लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रोरद गांव निवासी राजू उरांव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह घटना नदिया के समीप उस समय हुई, जब वे बाइक से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार युवक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन चलते दौरान हेलमेट अचानक पीछे की ओर खिसक गया। हेलमेट को संभालने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़