श्रीनगर: जमीन विवाद के निबटारे को लेकर अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार, पांच मामलों का हुआ निष्पादन
जमीन विवाद के निबटारे को लेकर अंचल कार्यालय में शनिवार को 11 बजे दिन में अंचलाधिकारी अंजली कुमारी के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में श्रीनगर थाना से , चम्पानगर थाना से एएसआई मुक्तेश्वर राय मुख्य रूप से मौजूद थे। जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक मामला आया था। सीओ अंजली कुमारी ने बताई कि जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक मामला आया था।