मुरैना नगर: NH-44 पर आरटीओ स्टाफ को कुचलने दौड़ा खनन माफिया,2 किमी पीछा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी,FIR के लिए थाने में दिया आवेदन।
मुरैना में हाईवे पर बिना नंबर वाहनों की जांच के दौरान खनन माफिया ने आरटीओ स्टाफ को कुचलने की कोशिश की।चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने के बजाय वाहन लेकर भाग निकला।टीम ने करीब 2 किमी पीछा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली,लेकिन चालक फरार हो गया। वाहन को सिविल लाइन थाने लाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार्रवाई जारी है।