इंदौर: पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर जनसुनवाई का हुआ आयोजन, करीब 20 आवेदक पहुंचे अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंचे
Indore, Indore | Aug 13, 2024 प्रत्येक मंगलवार की तरह आज भी पुलिस कंट्रोल में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे, जहां 15 से 20 लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसमें सबसे ज्यादा शिकायत जमीन संबंधित रही। तो वहीं कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों की शिकायत पुलिस जनसुनवाई में की।