विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर जिला पुलिस लाइन आगर में तीन दिवसीय ध्यान सत्र का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ध्यान मानसिक संतुलन, आत्मनियंत्रण और निर्णय क्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है, जो पुलिस जैसे तनावपूर्ण कार्यक्षेत्र में अत्यंत उपयोगी है।