डोमचांच: डोमचांच में विधायक निधि से बनी पानी की टंकी बनी शोपीस, महीनों से बंद होने से लोग परेशान
डोमचांच नगर पंचायत डोमचांच कार्यालय के समीप शिव मंदिर के पास विधायक मद से स्थापित पानी टंकी लंबे समय से बंद पड़ी है। स्थानीय लोगों ने रविवार को 1 बजे बताया कि यह टंकी कभी लोगों की प्यास बुझाने का प्रमुख साधन थी, लेकिन अब यह केवल एक शोपीस बनकर रह गई है।